Tuesday, 4 November 2014





किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो, ले उधार
किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम हैं
माना अपनी जेब से फकीर हैं
फिर भी यारो दिल के हम अमीर हैं
मिटे जो प्यार के लिये वो जिंदगी
जले बहार के लिये वो जिंदगी
किसी को हो ना हो हमें तो ऐतबार, जीना इसी का नाम हैं
रिश्ता दिल से, दिल के ऐतबार का
ज़िंदा हैं हम ही से नाम प्यार का
के मर के भी किसी को याद आयेंगे
किसी के आसुओं में मुस्कुरायेंगे
कहेगा फूल हर कली से बार बार, जीना इसी का नाम हैं
.
गीतकार : शैलेन्द्र, गायक : मुकेश,
संगीतकार : शंकर जयकिशन, चित्रपट : अनाडी - 1959

Tuesday, 28 October 2014

खबरदार

एक माणूस सर्वांवर भारी, जो जाणे दुनियादारी,
अचूक काम एकच मागणी, सर्वांनी घ्या शिकण्याची पर्वणी,
काम हाती घेताच सुरु गडबड, सर्व समस्यांवर तुटून पडती धडाधड,
कुठलाही विषय परखड मत,कधीही कुणाशी न एकमत,
अनेक देशात गाजवली हुकुमत, जणू २४ तास चालू IBN लोकमत,
ना गरजेची सहानुभूती वा धीर, सर्व परिस्थितीत लढती खंबीर,
खबरदार, बोलण्यापूर्वी शंभरदा विचार करा,
कुठलाही मुद्दा मांडा,हाच माणूस खरा,
बोलता बोलत तोंडी परीक्षा, बदलती लोक रस्ता, नको रे बाबा शिक्षा,
मुलभूत प्रश्नांवरती भर, कोंबडी आधी कि अंडे नंतर,
विना गनचा दहशतवादी, समोर दिसेल तो अपराधी
-

कवी विद्यानुज

Monday, 29 September 2014



Koshish Karne Waalon Ki
 -
Harivansh Rai Bachchan

 कोशिश करने वालों की  - हरिवंश राय 'बच्चन'
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।